फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत कस्बा निवासी एक युवक ने गले में फंदा डालकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी शुभम साहू (25) बुधवार की शाम को खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। पत्नी जब खाना बनाकर कमरे में पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कमरा खोलकर देखा तो पति रस्सी के सहारे पंखे के कुंदे पर लटका दिखाई दिया। घटना से परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता घनश्याम ने बताया कि युवक पेटीज का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। अब परिवार का पालन पोषण का संकट आ गया है। शुभम ने किस बात से तंग आकर फांसी लगा ली इस बात का परिजन भी कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

सात माह के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया
मृतक शुभम साहू की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। इनका एक पुत्र सात माह का है। अब बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। पूरा परिवार साथ में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें