फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजनाम बांध पर युवक को घेरकर की मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
fight.jpg - फोटो : fight.jpg
विज्ञापन
महरौनी/ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र अंतर्गत सजनाम बांध पर गेटों के पास एक युवक की चार लोगों ने पकड़कर लात-घूसों, लाठी और हॉकी से जमकर मारपीट कर दी। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट में घायल युवक झांसी में उपचार करा रहा है।
विज्ञापन

थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम सिंगेपुर निवासी वीरनलाल (26) पुत्र रामलाल बीते तीन दिन पहले शुक्रवार की शाम को लगभग चार बजे अपने कुछ साथियों के साथ सजनाम बांध पर गया था। जहां कुछ लोग बांध से मछलियां पकड़ रहे थे। जबकि वह गेटों के पास पानी के किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां पास के ही एक गांव के कुछ लोग आए और खुद को मछली ठेकेदार का आदमी बताते हुए उन लोगों मछलियां पकड़ने से रोका और पास में बैठे वीरन को भी उन्होंने पकड़ लिया और मछलियां पकड़ने के शक में उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके लाख समझाने के बाद भी वह नहीं माने और उसकी लाठी, हॉकी व लात घूसों से जमकर मारपीट कर दी, इससे उसके हाथ की हड्डी भी फ्रैक्चर हो गया। इसी दौरान उसके साथियों ने गांव के लोगों को फोन किया, जिस पर गांव के लोगों ने वहां आकर उसे बचाया। इसके बाद उक्त लोग कार्रवाई से बचने के लिए उसे अपनी गाड़ी से बिरधा, जिला अस्पताल और फिर बाद में झांसी एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मामले संज्ञान में आया है, अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-फूूलचंद, क्षेत्राधिकारी महरौनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें