ललितपुर। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने कहा कि ग्राम समाज की जमीनों का सर्वेक्षण कराया जाए, जिस जमीन पर भूमाफिया का कब्जा मिले उस पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिए कि लेखपाल इस बात का प्रमाण पत्र दें कि उनके क्षेत्र में ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जा नहीं है। उन्होंने रविवार को विकास कार्यो को समीक्षा करते हुए अधीनस्थ अफसरों को दिशा निर्देश दिए।
जिले के नोडल अफसर व मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने अवैध खनन के मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर एसपी से सहयोग लेकर कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं के मामलों में सख्ती से कार्रवाई करें। कर करेत्तर व राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा में उन्होंने डीएम अन्नावि दिनेश कुमार को निर्देश दिए कि जिन विभागों की वसूली कम है, उनका स्पष्टीकरण तलब करें। लंबित राजस्व वादों की स्वयं समीक्षा करें। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व को निर्देश दिए कि जो राजस्व वाद निस्तारित कर दिए गए हैं उनका शीघ्र काम पूरा कराएं।
निर्माण कार्यों की समीक्षा में बताया गया कि 11 मार्गों के निर्माण/चौड़ीकरण के सापेक्ष 96.71 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पर मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि इस वित्तीय वर्ष में जो भी निर्माण कार्य लंबित
हैं, उनकी रिपोर्ट सीडीओ अनिल कुमार पाण्डेय को उपलब्ध कराए। पेयजल आपूर्ति की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 1331 मरम्मत योग्य हैंडपंपों में से 1243 की मरम्मत और 206 रिबोर योग्य में से 156 हैंडपंप रिबोर करा लिए गए हैं। मंडलायुक्त ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि रिबोर किए गए हैंडपंपों की रिपोर्ट की जांच कराए, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
सामूहिक विवाह में एक भी बाल विवाह नहीं होना चाहिए : मंडलायुक्त
ललितपुर। खाद्यान्न वितरण की समीक्षा में बताया गया कि जिले में कुल 267295 राशनकार्डों के सापेक्ष अब तक 91.35 प्रतिशत कार्डधारकों को आधार प्रमाणीकरण से खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है। मंडलायुक्त डीएसओ को निर्देश दिए कि वर्तमान में सरकार द्वारा गरीब व्यक्तियों के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनका व्यापक प्रचार-प्रसार कराए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत एक भी बाल विवाह नहीं होना चाहिए। इस मौके पर विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
--------------------------
गोशाला के निरीक्षण में बोले मंडलायुक्त सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दें
ललितपुर। मंडलायुक्त अजय शंकर ने गोवंश वन्य विहार भौरसील का औचक निरीक्षण किया और गोवंश के संरक्षण हेतु शेड, चिकित्सा सुविधा,भूसा एवं चोकर की उपलब्धता और पेयजल की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक
व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया। गोशाला प्रभारी ने बताया गया कि यहां 15 कर्मचारी कार्यरत हैं, वर्तमान में गोशाला में 960 गोवंश संरक्षित हैं। गोशाला 21 एकड़ क्षेत्र में विस्तृत हैं, जिसमें कुएं एंव सबमर्सिबल के
माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि गोवंशों के शेड में पानी का जमाव बिलकुल न होने दें, साथ ही बीमार जानवरों को अन्य जानवरों से अलग रखकर उनकी देखभाल की जाए और वहीं पर
उन्हेें चिकित्सा सुविधा, भोजन व पानी दिया जाए। गोशाला में पानी के निकास की समुचित व्यवस्था करें, दानदाताओं से भूसा इकट्ठा करें, साथ ही गोशाला में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दें। उन्होंने भूसा गोदाम को भी देखा, साथ ही निर्देश दिए कि भूसे को बारिश से न भीगने दें। इस मौके पर डीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
-----------------------
वन स्टॉप सेंटर पर अनुपस्थित मिली महिला पुलिसकर्मी
ललितपुर। मंडलायुक्त/प्रभारी अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पीडियाट्रिक इंटेंसिव यूनिट को देखा, यहां पर उपस्थित चिकित्सकों ने अवगत कराया कि इस वार्ड में
कोविड-19 की तृतीय लहर से संबंधित समस्त दवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही चिकित्सालय का ऑक्सीजन प्लांट भी चालू हो गया है। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि कोरोना की तृतीय लहर के लिए जो भी तैयारियां की गई हैं उसकी
रिपोर्ट प्रस्तुत करें। वन स्टॉप सेंटर पर महिला पुलिसकर्मी अनुपस्थित मिलने पर एसडीएम को निर्देश दिए गए कि वह वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करते रहें। मंडलायुक्त ने चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को देखा और दिशा-निर्देश दिए। ब्यूरो
गोशाला का निरीक्षण करते मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय- फोटो : LALITPUR