ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की रोकथाम को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली है। ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व सफाई की जिम्मेदारी अन्य विभागों को दी गई है। जलभराव के क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग के साथ लार्वा नष्ट करने के लिए मलेरिया विभाग द्वारा भी छिड़काव का कार्य किया जा रहा है। रविवार को ब्लॉक बार के ग्राम देवरान व जखौरा के ग्राम नदनवारा में लार्वा रोधी दवा का छिड़काव व बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
मलेरिया से निपटने के लिए कार्य योजना भी तैयार की गई है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में सफाई व दवा के छिड़काव का कार्य ग्राम पंचायत राज विभाग को दिया गया है। रविवार को ब्लॉक बार के ग्राम देवरान व ब्लॉक जखौरा के ग्राम नदनवारा में नालियों व जलभराव के क्षेत्रों में लार्वी साइट दवा का छिड़काव किया।
इस संबंध में के. एस. सिंह यादव, जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मच्छर जनित सभी बीमारियों से बचाव के लिए लार्वी साइट दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
देवरान में छिड़काव करती मलेरिया टीम- फोटो : LALITPUR