ललितपुर। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में मुख्य शाखा का 18वां एवं विवेकानंद शाखा का 11वां अधिष्ठापन वितरण समारोह नृसिंह भवन तालाबपुरा में आयोजित हुआ। इस मौके पर वार्षिक पत्रिका प्रतिबिंब 2022 का विमोचन किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय चेयरमैन समग्र ग्राम विकास जीवनराम गुप्ता ने कहा कि परिषद की योजना है कि हर प्रांत में एक गांव को गोद लेकर उसका विकास कराया जाए। वहां मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कराएं।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल कहा कि वर्तमान में हमारे देश का नेतृत्व कर्मठ, समर्पित, संस्कारित और दृढ है। आज भारत पुन: विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने कहा कि यदि परिषद के सदस्य कोई भी प्रस्ताव मेरे पास लाते हैं तो वह हर संभव सहयोग करेंगे। कोषाध्यक्ष द्वय नीरज समैया व दीपक नामदेव ने आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया। सचिव द्वय विवेक जैन मड़वैया व डॉ. शशांक कंड़की ने वर्ष भर में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इससे पहले अध्यक्ष आनंद मोहन दुबे ने सभा प्रारंभ की घोषणा की और दीपक सिंघई ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजीव जैन कंड़की और सुबोध गोस्वामी ने किया।
इन्हें दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ
अधिष्ठापन अधिकारी प्रांत अध्यक्ष बुंदेलखंड इंजीनियर अजय इटोरिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। जिसमें मुख्य शाखा के लिए संदीप समैया, मनोज कामरेड, आदर्श श्रीवास्तव एवं विवेकानंद शाखा के राजीव जैन रज्जू, अनुज शर्मा, मुकेश जैन को क्रमश: अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, मुख्य शाखा के उपाध्यक्ष पद पर दिवाकर शर्मा, बिपिन जैन रोड़ा, सचिव मनीष पटवारी, अजय सोनी, प्रवीण सिंघई, प्रचार सचिव अंकित सजावट, डॉ. अवनि कड़ंकी, अंकेक्षक अजय जैन संस्कार, रामकुमार तिवारी व कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप आदिनाथ, राजीव अनोरा, डॉ. विजय द्विवेदी, राजेश चंद्रा, सौरभ, महिला संयोजिका नम्रता समैया व भारती जैन और विवेकानंद शाखा के उपाध्यक्ष गगन जैन, डॉ शशांक कड़ंकी, सह सचिव राजेश जैन, नीलेश सिंघई, मंचल जैन प्रचार सचिव मनीष बंटी, दीपक जैन स्टोर, अंकेक्षक अनुराग सिंघई, अभिनव शाह कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आलोक जैन, डॉ. शैलेंद्र जैन, डॉ अमित जैन, ग्रहण जैन, आशीष बंट, महिला संयोजिका सपना नामदेव और रश्मि शाह को शपथ दिलाई। वहीं प्रांतीय महासचिव बुंदेलखंड दीक्षा अधिकारी संजय अग्रवाल ने नए सदस्यों में मुख्य शाखा में अनुराग जैन डिंपू , इंजी. हाकिम सिंह ,प्रवीण जैन नीलकमल ,सुबोध नायक व विवेकानंद शाखा में अनिकेत चौधरी मोहिनी, नमन सराफ, संजय पवैया, राजकुमार व्यास, साकेत बडेरा को शपथ दिलाकर शामिल कराया ।
ये लोग रहे मौजूद
नंद गोपाल अग्रवाल, मनीष समैया, नरेंद्र मोदी, अनिल, मनोज, मुरारी सोनी, अजय सोनी, जितेंद्र शिवाजी, चंद्रेश जैन, सुनील गदयाना, पवन करमुहारा, भरत समैया, संजीव सौरया, रीतेश राठौर, आकर्ष श्रीवास्तव ,अजीत अज्जू, सुनील अरोरा , रिक्की पटना ,अमित चंदन, चक्रेश जैन, अनुराग सिंघई , डॉ प्रबल सक्सेना,प्रतिभा कड़ंकी ,मानसी कामरेड, प्रिया सिंघई ,रागिनी शिवाजी ,सीमा जैन, पूनम अरोरा, भावना ,प्रीति जैन ,प्रियंका, सारिका, राखी ,हिमांशी, रेनू शर्मा, संध्या, सोनिया ,संगीता मोदी ,ममता जैन, विनीता सिंघई ,समता, नम्रता, नेहा, डॉ सारिका महिला सदस्यों के साथ सहयोग रहा ।