फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर बैंक से निकाले पंद्रह लाख निकालने में दस पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
police new car.jpg - फोटो : police new car.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र अंतर्गत मंडी रोड निवासी एक व्यक्ति के पीएनबी बैंक में खाते से अलग-अलग दिनों में धोखाधड़ी से पंद्रह लाख रुपये निकालने और पूछने पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में महरौनी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बैंक मैनेजर व कैशियर समेत दस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना महरौनी के ग्राम मंडी रोड निवासी रामप्रसाद नेे कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका बैंक खाता महरौनी के पीएनबी में है। जिसमें उसने बेटी की शादी के लिए पंद्रह लाख रुपये जमा किया था। उसकी उक्त खाते पर चेक बुक घर पर रखी थी। उसके मकान पर ग्राम भौंडी, हाल नाराहट रोड निवासी देवेंद्र रजक का आना जाना था जिसने उसकी चेक बुुक में कुछ चेक चोरी से फाड़कर अपने पास रख लिए। उसे इसकी जानकारी नहीं थी। 19 दिसंबर 2020 को सुबह 11 बजे बैंक से घर खर्च के लिए रुपये निकालने गया तो कैशियर ने बताया कि उसके खाते में कोई राशि नहीं है। इस पर उसने खातेे का स्टेटमेंट निकलवाया तो जानकारी हुई कि बीते वर्ष पंद्रह अक्तूबर को शैलेंद्र कुशवाहा, 21 नबंवर को आशीष, एक दिसंबर को सिरोनिया, दो दिसंबर को अजीज, चार दिसंबर को मयंक, सात दिसंबर को आमिर, दस दिसंबर को उसी के नाम से, 12 दिसंबर को नीलेश, पंद्रह दिसंबर को यशपाल, 16 दिसंबर को उसके नाम से उक्त चेक का भुगतान किया गया है, जबकि उसने किसी को चेक नहीं दिए। उसने जब उक्त लोगों से रुपये निकालने के बारे में पूछा तो उक्त लोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान से मारने को धमक ी दी। शिकायत पर बैंक मैनेजर ने अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया। उसने आरोप लगाया कि उसका रुपया बैंक निकलवाने में बैंक कर्मियों की मिलीभगत है और वह सीसीटीवी फुटेज भी नष्ट करने की फिराक में है। उसने इसकी शिकायत महरौनी पुलिस एवं एसपी से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अब महरौनी पुलिस ने बैंक मैनेजर मुकेश गौतम व कैशियर समेत दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें