फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के काटने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
Snake.jpeg - फोटो : Snake.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बांसी में खेत पर गए ग्रामीण की सांप के डसने से जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जिला चिकित्सालय से मेमो मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम बांसी निवासी मोहन (45) पुत्र दुरजू कुशवाहा बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे खेत पर गया था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाशते हुए खेत पर पहुंच गए। जहां मोहन अचेत अवस्था में पड़ा था। जहां परिजनों ने देखा कि उसके पैर की एड़ी में सांप के डसने के निशान थे। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े पुत्र शिवकुमार सिंह ने बताया कि उसके पिता के पैर की एड़ी में सांप के डसने के निशान पाए गए हैं। मृतक के दो बेटा और दो बेटियां हैं और वह चार भाई और तीन बहिनों में तीसरे नंबर का था। बेटे ने बताया कि उसके पिता के नाम दो एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें