अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
महरौनी। महरौनी नगर में मंगलवार-बुधवार की रात्री टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से डस्ट भर कर ललितपुर की ओर जा रहा ट्रक नगर के बीच मन रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे बने मकान के ऊपर गिर कर टिक गया। जिससे मकान का अगला हिस्सा छतिग्रस्त हो गया गनीमत रही मकान के बाहरी हिस्से में परिवार का कोई सदस्य सो नही रहा था। नहीं तो बड़ी जन हानि हो सकती थी ।
डस्ट से भरा ट्रक क्रमांक एम पी 16 एच - 0264 ट्रक नगर से रात्रि में गुजर रहा था कि सामने से आरहे ट्रक को साईड देने के चक्कर में ट्रक का पहिया सीसी रोड से नीचे उतर गया और ट्रक अनियंत्रित होकर बाबू साहू निवासी महरौनी के मकान के ऊपर गिर कर टिक गया। ट्रक में ड्राइवर क्लीनर सहित लगभग 6 लोग बैठे हुए थे जो बाल-बाल बच गए और बाबू साहू का परिवार भी सुरक्षित बच गया। नगर वासियों का कहना है कि सीसी रोड बना दिया है। फुटपाथ नहीं बनाया गया। पुरानी नाली बहुत नीची है, जिससे चलते सड़क से नीचे ट्रक का पहिया उतरते ही पलट गया। नव निर्मित सड़क की ऊंचाई पुरानी सड़क से लगभग 2 फुट उठ गई है और विद्युत विभाग द्वारा डाली गई केबिल केबिल सड़क के बीच 8-9 फुट पर झूल रही है। सामने से आ रहे ट्रक ड्राइवर ने केबिल को बचाने के चक्कर में साइड नही दिया, जिसके चलते ट्रक सड़क से नीचे उत्तर कर पलट गया। नगर वासियों ने नये विद्युत पोल नए लगाए जाने व केबिल ऊंची कराने की मांग की है, जिससे इस तरह की दुर्घटना होने से बचा जा सके। पलटे हुए ट्रक से लेबर के द्वारा डस्ट निकाल कर मशीन से उठाया गया ।