फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी तनिष्क का सुराग नहीं, तीन टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। तालाबपुरा निवासी तनिष्क राजपूत (13) को गायब हुए पांच दिन हो गए हैं और उसका अब तक पुलिस कोई पता नहीं लगा सकी है। वहीं परिजनों को उसकी सुरक्षा की चिंता परेशान किए हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने तनिष्क की तलाश के लिए कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी और सर्विलांस टीमों को भी उसकी खोजबीन के लिए लगा दिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी तनिष्क राजपूत (13) पुत्र अजय राजपूत को मोहल्ला का ही एक युवक दो मार्च की शाम को लगभग पांच बजे अपने साथ उसकी साइकिल लौटाने की बात कहकर लिवा ले गया था। लेकिन वह तब से वापस नहीं लौटा, जिस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की और पुलिस ने मोहल्ला निवासी एक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ भी की और उसकी खोजबीन के लिए सीसीटीवी कैमरों भी खंगाले, लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में बीते रोज शनिवार को पुलिस अधिकारियों से किशोर की खोजबीन कर उसे वापस लाए जाने की मांग की और उसका पता नहीं लगने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। उक्त मामला झांसी के डीआईजी जोगेंद्र सिंह तक भी पहुंच गया, वहीं पुलिस अधीक्षक ने उक्त मामले में कोतवाली पुलिस टीम के अलावा एसाओजी और सर्विलांस टीम को भी उसका पता लगाने के लिए लगा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार उक्त किशोर की खोजबीन के लिए हर तरह के प्रयास कर रही हैं, जल्द ही उसका पता लग जाएगा। वहीं परिजन बेटे की सुरक्षा के लिए आशंकित हैं और पुलिस प्रशासन से उनके बेटे का जल्द से जल्द पता लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें