फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताटीला बांध से नौ गेट खोलकर निकल रहा है तीस हजार क्यूसेक पानी

विज्ञापन
कैप्सन - माताटीला बांध के गेटों से गिरता पानी - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। पिछले दिनों जनपद में एवं हॉल में मध्य प्रदेश में जारी बारिश का कहर जनपद में दिख रहा है। सोमवार को देर शाम तक माताटीला बांध के नौ गेट दो फीट की ऊंचाई से खोलकर लगभग तीस हजार क्यूसेक पानी की निकासी जारी थी।
विज्ञापन

इस समय मध्य प्रदेश में बारिश जारी है। क्षेत्र में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के कारण बेतवा सहित नदी, नाले उफान पर है। जनपद के सबसे बड़े बांध राजघाट में पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण वहां से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके कारण माताटीला बांध में भी पानी का स्तर बढ़ रहा है। जिसे संतुलित बनाए रखने के लिए माताटीला बांध के नौ गेटों को दो फीट की ऊंचाई से खोलकर लगभग तीस हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। अवर अभियंता जीके मौर्या ने बताया कि ऊपरी क्षेत्र में वर्षा होने पर ही बांधों के गेटों की ऊंचाई बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें