सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शपथ लेते वाईडी कॉलेज के छात्र-छात्राएं।
लखीमपुर खीरी। युवराजदत्त महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि सड़क पर पैदल एवं बाइक से चलते समय यातायात के सूचनात्मक, आदेशात्मक एवं चेतावनी चिन्हों का पालन अवश्य करें।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रवेश के लिए आए छात्रों और उनके अभिभावकों को सड़क दुर्घटना होने पर प्राथमिक उपचार एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी दी। अंत में छात्र और अभिभावकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर स्वयं अपनी और अपने परिजन के साथ समाज के लोगों के जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं। संवाद