फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की जमीन पर बनाई जा रहीं दुकानें जेसीबी से ढहाईं

विज्ञापन
गढ़ी रोड पर हटाया गया अतिक्रमण।
विज्ञापन

एसडीएम सदर कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई, भूमाफिया समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज,
विज्ञापन

गढ़ी रोड पर तहसील प्रशासन व पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई

लखीमपुर खीरी। शहर और इससे सटे गांवों में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के मामले में एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह के आदेश पर बृहस्पतिवार को एक भूमाफिया समेत पांच आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही तहसील प्रशासन और पुलिस टीम ने गढ़ी रोड पर ग्राम समाज की जमीन पर बनाई जा रही दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
सदर तहसील के लेखपाल कैलाश चंद्र वर्मा ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी रमेश अग्रवाल निवासी संतोषनगर कॉलोनी, अमन पुत्र गुलशन, अंकुर पुत्र गुलशन, कैलाश चंद्र, दशरानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पांचों ने मिलकर कूटरचित दस्तावेज बनाकर गढ़ी रोड स्थित लखीमपुर देहात की ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद उस स्थान पर दुकानों का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया था। इस मामले की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की, जिससे एसडीएम सदर कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई की गई। इसके बाद आरोपों की पुष्टि होने पर एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कब्जा खाली कराने व आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व कब्जे की रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि एक आरोपी रमेश अग्रवाल प्रापर्टी डीलिंग की आड़ में जमीनों पर अवैध कब्जे का कार्य करता है, जिससे उसके खिलाफ पहले भी कई कार्रवाई हो चुकी हैं। राजापुर चौकी क्षेत्र में अवैध दुकानें कुछ समय पूर्व ध्वस्त कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

अपराध निरीक्षक राकेश उपाध्याय ने बताया कि लेखपाल की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें