फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: बिजली गिरने से टिनशेड फटी, झोपड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र में नौरंगाबाद के निंबुआ फार्म में बृहस्पतिवार सुबह बिजली गिरने से झोपड़ीनुमा रसोईघर में आग लग गई। तेज धमाके से रसोईघर का टिन शेड फटकर क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर रखा घरेलू सामान बिखर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, निंबुआ फार्म निवासी रामस्वरूप के घर पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से घास-फूस से बना रसोईघर क्षतिग्रस्त हो गया। रसोईघर के ऊपर पड़ा टिनशेड फट गया और अंदर रखा रसोई का सामान इधर-उधर बिखर गया।

बिजली गिरने के तुरंत बाद रसोईघर में आग लग गई। घर के लोगों ने आनन-फानन कुछ सामान बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया, जिससे आग अन्य हिस्सों में फैलने से बच गई। घटना के बाद परिवार के लोगों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें