फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: कलह बनी काल... दंपती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, छह माह पहले हुई थी शादी

Sun, 17 Dec 2023 02:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

शादी के छह महीने में ही पति-पत्नी के रिश्ते में दरार पड़ गई। विवाद इतना बढ़ गया कि शनिवार रात दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के परिवार वालों ने कहा कि वह कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में घरेलू कलह के बाद रुद्रपुर गांव में दंपती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच शनिवार रात काफी विवाद हुआ था। रविवार सुबह दोनों के शव फंदे से लटके मिले। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रुद्रपुर निवासी आलोक यादव (19) और उनकी पत्नी पूजा यादव ने शनिवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी ने आपसी विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाया। परिजन विवाद की वजह नहीं बता पा रहे हैं। विवाहिता और युवक के परिजनों ने आपस में सुलह-समझौता कर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। 

Budaun: शव से आंखें निकालने के बाद चोटी से ढक दी थी खाली जगह, पोस्टमार्टम कांड में सामने आई एक और करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोक के पिता कुलदीप ने बताया कि बेटे की शादी करीब छह माह पूर्व देवरिया अलीगंज निवासी पूजा यादव के साथ हुई थी। शनिवार रात दोनों ने आत्महत्या कर ली है। वह मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते। उधर, विवाहिता के पिता उत्तम कुमार ने बताया कि पूर्व में किसी विवाद का पता नहीं चला था। परिवार में छोटी छोटी बातें तो होती ही रहती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें