फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से बाघ की लोकेशन ट्रेस करने में जुटा वन विभाग

विज्ञापन
Forest department engaged in tracing the location of tiger with drone camera
विज्ञापन
पलियाकलां। इलाके के मरौंचा गांव के आसपास गन्ने के खेतों में बाघ दिखने के बाद से वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। वन विभाग से तरफ से लोकेशन ट्रेस करने के लिए आठ कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है लेकिन अब तक बाघ का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

मरौंचा गांव के आसपास गन्ने के खेतों में बाघ दिखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी। बाघ ने गांव के ही एक ग्रामीण की दो बकरियों और एक पड्डे को अपना निवाला बनाया था। वन विभाग और पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव पहुंचकर आसपास इलाके में कांबिंग की थी लेकिन बाघ का अता पता नहीं लगा था। इसके बाद देर शाम को वन विभाग की तरफ से आठ कैमरे लगाए गए थे।
शुक्रवार को ग्रामीण व किसानों ने भी वन विभाग का सहयोग करते हुए बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए उनका साथ दिया। किसान नेता जगपाल सिंह ने ड्रोन कैमरे से बाघ की लेकेशन ट्रेस की। वन विभाग की मानें तो बाघ की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें