फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला में 11 अप्रैल से भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोला तहसील में वकीलों की विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वकीलों ने बैठक कर सर्वसम्मति से 11 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भवन में बार संघ अध्यक्ष रामकुमार गौतम और महामंत्री विजय कुमार वर्मा की अगुवाई में हुई बैठक में 15 सूत्रीय मांगों पर चर्चा करते हुए 11 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। वकीलों ने कहा कि भूख हड़ताल मांग पूरी होने तक जारी रहेगी। 11 अप्रैल को राजेश गिरी, सुरेश गिरी, सुरेश चंद्र, आरके चौधरी, खलील अहमद भूख हड़ताल पर रहेंगे।
वकीलों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर मनोज सक्सेना, शादाब आलम, प्रदीप सिंह हरनाम पांडेय, सत्य नारायण पांडेय, उमेश गुप्ता, संत कुमार भारती, अशोक कुमार गुप्ता, लाल बिहारी वर्मा, शिव भगवान, वीरेंद्र कुमार, नीरज मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें