फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Tue, 09 Feb 2016 10:49 PM IST
मितौली (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर प्रस्तावित तहसील गेट के सामने नीलगाय के रोड पर आ जाने से हादसा हो गया, जिसमें एक अपाचे बाइक और मैजिक में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक  की मौके पर एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। वहीं नीलगाय भी हादसे में मारी गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और मृतक युवक के परखचे उड़ गए। मंगलवार की शाम हुए हादसे से काफी देर तक लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग जाम रहा। मैजिक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम कस्बा निवासी इदरीस का पुत्र 20 वर्षीय अतीक, रफीक का पुत्र फईम और जाहिद का पुत्र रिजवान उर्फ अईदे अपाचे बाइक से कस्ता की ओर जा रहे थे। तीनों एक की बाइक पर सवार थे। रास्ते में तहसील गेट के सामने अचानक नीलगाय रोड पर आकर बाइक से टकरा गई, जिसके बाद सामने से आ रही मैजिक से बाइक टकरा गई। इससे नीलगाय सहित 20 वर्षीय अतीक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फईम और रिजवान को गंभीर चोटें आईं। लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से मितौली सीएचसी भेजवाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां देर रात रिजवान ने दम तोड़ दिया।  सूचना के बाद पुलिस काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची, जिससे लोगों में रोष दिखा। थाने से चंद कदमों की दूरी तय करने में पुलिस को करीब पौन घंटा लग गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अतीक के सर के परखचे उड़ गए। इस वजह से उसे पहचानने में दिक्कत भी आई। सूचना पर पहुंचे लोगों व परिवार वालों ने कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान अतीक के रूप में की। हादसे के बाद लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें