फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने माना एक दिन पहले बदमाशों ने की थी रेकी

Tue, 18 Aug 2015 12:33 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी क्षेत्र के सेंट सोल्जर पब्लक स्कूल के छात्र गुरविंदर सिंह के अपहरण से एक दिन पहले से ही बदमाशों ने उसके घर पहुंचकर रेकी की थी। रविवार को दिन में कुछ लोग जोगेंदर सिंह के झाले पर पहुंचे थे और मुआवजा दिलाने का झांसा देकर उसके और परिवार के बारे में पूरी जानकारी हासिल की थी। इसके अलावा इस प्रकरण में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है, क्योंकि अज्ञात काल पर छात्र को छुट्टी दे दी गई। यहां तक कि छात्र के अभिभावक को फोन कर जानकारी भी नहीं की गई।
विज्ञापन

बंजरिया झाला निवासी जोगेंदर सिंह मध्यमवर्गीय किसान हैं। गुरविंर उनका एकलौता पुत्र है। परिवार की माली हालत पर गौर करें तो जोगेंदर के पास करीब छह एकड़ जमीन है, जिस पर डेढ़ लाख रुपये का सरकारी कर्ज है। इसके अलावा मौजूदा समय में जोगेंदर के बैंक खाते में करीब पांच हजार रुपये जमा हैं। अमूमन अपहरण की वारदात के पीछे फिरौती हम कारण होता है, लेकिन जोगेंदर सिंह की माली हालत को देखते हुए पुलिस भी दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है। मसलन बदमाशों ने एक दिन पहले ही जोगेंदर के घर पहुंचकर रेकी की थी, जिसके लिए बदमाशों ने मुआवजा दिलाने की कहानी रची थी। दूसरे दिन ही इस घटना को अंजाम दे दिया। वहीं स्कूल की लापरवाही सामने आई है, जहां एक फोन कॉल पर बच्चे को स्कूल से छुट्टी दे दी गई। जबकि स्कूल प्रबंधन के पास बच्चों के अभिभावकों का मोबाइल नंबर होता है। इसके बावजूद अज्ञात नंबर की काल पर तस्दीक नहीं की गई। पुलिस और स्कूल के प्रधानाचार्य दलजीत सिंह के मुताबिक अपहृता पंजाबी भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। अपहृताओं ने प्रधानाचार्य को दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर काल की थी। इसके बाद छात्र गुरविंदर सिंह को छुट्टी दे दी गई थी।
खुटार क्षेत्र की हो सकती है बोलेरो
खुटार। गुरविंदर के परिवार के लोगों के अनुसार बोलेरो पर अध्यक्ष लिखा होने के साथ ही एक पार्टी का नाम भी लिखा हुआ था। खुटार क्षेत्र में एक बोलेरो है, जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार के साथ ही कई पदनाम वाली पट्टिकाएं लगी हुई हैं। पुलिस ने वाहन की तलाश की, लेकिन वाहन और उसका स्वामी घर से गायब मिले। मोहम्मदी पुलिस ने खुटार पुलिस से मिलकर क्षेत्र से कई संदिग्ध लोगों का उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, लेकिन पुलिस को अभी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें