फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी (लखीमपुर खीरी)। थाना हैदराबाद के गांव कुंवरपुर माफी में सोमवार की रात घर के अंदर घुसे गांव के ही एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने उसका सिर ईंट-पत्थरों से भी कुचल दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही एक दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दंपती को गिरफ्तार में ले लिया है। पुलिस की जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव कुंवरपुर माफी निवासी मथुरा प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र स्वामीदयाल सोमवार की रात करीब 10 बजे गांव में पर्दे पर चल रही फिल्म देखने के लिए घर से निकला था। गांव वालों के मुताबिक स्वामीदयाल पर्दे के पास जाने के बजाय गांव के ही एक व्यक्ति के घर जा पहुंचा। आरोप है कि चारपाई पर सो रही उसकी पत्नी का हाथ पकड़कर खींचने लगा। इसी बीच उसका पति जेठ भी वहां आ गए और तीनों ने स्वामीदयाल को पकड़ लिया। पहले लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। बाद में सिर ईंट से कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई नानकचंद ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब चार बजे हत्या आरोपी (महिला का पति) उसके घर पहुंचा और शव उठा लाने को कहा, जिससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवार वालों ने बताया कि स्वामीदयाल की पत्नी की करीब तीन साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार वालों की मानें तो मृत स्वामीदयाल का महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह पहले भी कई बार ऐसी हरकत में पकड़ा जा चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी भाग निकला। पुलिस के मुताबिक महिला आरक्षी ने जब महिला से पूछताछ की तो महिला ने मृतक स्वामीदयाल से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की है।

स्वामी दयाल की हत्या प्रेम संबंधों को लेकर की गई है। मृतक के भाई नानकचंद्र की तहरीर पर दंपती और महिला के जेठ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दंपती को हिरासत में ले लिया है, तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सियाराम, प्रभारी निरीक्षक-थाना हैदराबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें