फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से जोरहा नदी में ग्रामीण ने लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोरहा नदी में ग्रामीण ने लगाई छलांग, मौत
कैंसर से पीड़ित था मृतक

बेलरायां। बेलरायां-पनवारी मार्ग पर गांव मोतीपुर के पास स्थित जौराहा पुल से बुधवार शाम एक ग्रामीण ने नदी में छलांग लगा दी। इससे वहां लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ग्रामीणों ने ग्रामीण को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका शव ही बरामद हुआ।
विज्ञापन

कस्बा बेलरायां निवासी 50 वर्षीय कैलाश गुप्ता कस्बे में होटल चलाते था। उसके गले में कैंसर हो गया था, जिससे कारोबार चौपट हो गया था। दो साल पहले उसने ऑपरेशन कराया था, जिसके बाद से वह काफी परेशान था। बुधवार शाम करीब पांच बजे कैलाश गुप्ता घर में बिना कुछ बताए निकला और मोतीपुर गांव के पास पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। कुसाही की साप्ताहिक बाजार होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने नदी में कूदकर उसकी तलाश की। कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने शव बरामद कर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय मिश्रा पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें