फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग, आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोग दिव्यांग के घर में घुस गए। उसकी पत्नी से मारपीट कर दी और फायरिंग कर दहशत फैला दी। बाद में घर को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया मेहंदी का है। यहां के दिव्यांग धीरपाल पुत्र ब्रजपाल यादव ने अपने ही गांव के मिन्नी, ठेका, मंटा और पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिव्यांग का आरोप है कि उसका पप्पू से कुछ विवाद हो गया था। इसकी उसने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दे दी थी। इससे आरोपी चिढ़ गए और सोमवार रात उसके घर में घुस गए। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। उस पर फैसले का दबाव बना रहे थे। वह नहीं मानी तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपितों ने उसके घर में दो फायर भी किए। इससे उसकी पत्नी बच्चों को लेकर घर से बाहर भाग गई। उसके बाद आरोपियों ने उसके घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखी चारपाई, कपड़े और 60 हजार रुपए जल गए। धीरपाल ने मिन्नी, ठेका, मंटा और पप्पू चारो भाइयों के खिलाफ धारा 452, 463 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें