निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
थाना क्षेत्र सिंगाही के एक गांव में बीती शनिवार की रात को एक विवाहिता शौच के लिए खेत में गई थी। आरोप है कि उसी समय गांव का राकेश उसका पीछा करते हुए गन्ने के खेत तक पहुंच गया। जहां पर उसने विवाहिता के साथ दुराचार किया, जिससे वह बेहोश हो गई और रात भर गन्ने के खेत मे ही पड़ी रही। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे। सुबह वह गन्ने के खेत में बेहोशी की हालत में मिली, जिसके बाद उसने घरवालों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन महिला को लेकर सिंगाही थाने पहुंचे और एसओ राजकुमार सोनकर को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर मेडिकल के लिए लखीमपुर भेज दिया है। एसओ ने राजकुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगी है उसे जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद