फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: लखीमपुर खीरी में कोरोना से मचा हड़कंप, कस्तूरबा गांधी स्कूल की शिक्षिका और 36 छात्राएं संक्रमित

Sun, 26 Mar 2023 06:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

Coronavirus Updates : लखीमपुर खीरी के मतौली कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 36 छात्राएं और एक शिक्षिका कोरोना संक्रमित मिली हैं। शनिवार देर रात इनकी रिपोर्ट आने के बाद जिले में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मितौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 36 छात्राएं और एक शिक्षिका कोरोना संक्रमित मिली हैं। इससे पहले भी एक छात्रा संक्रमित मिल चुकी है। एक साथ कोरोना के इतने मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। टीम के साथ स्कूल पहुंचकर सीएमओ एवं एसीएमओ ने छात्राओं का हाल जाना। साथ ही वैरिएंट का पता लगाने के लिए छात्राओं के सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। उधर, स्कूल परिसर के आस पास रहने वाले 30 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन


पांच दिन पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा आठ की एक छात्रा संक्रमित मिली थी। इसके बाद उसके संपर्क में आने वाली अन्य छात्राओं और स्टाफ सहित कुल 98 लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई गई। शनिवार रात आई रिपोर्ट में 36 छात्राओं सहित एक शिक्षिका कोरोना पॉजिटिव मिली। एक विद्यालय में एक साथ 37 संक्रमित मरीज मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

UP News: बरेली जेल से अतीक अहमद के भाई अशरफ को प्रयागराज ले जा सकती है पुलिस, चल रही तैयारी
विज्ञापन


सीएमओ एवं एसीएमओ सहित सीएचसी मितौली की टीम ने विद्यालय पहुंचकर आसपास रहने वाले 30 लोगों के सैंपल लेकर एंटीजन जांच की, जो निगेटिव रही। इस पर इनके सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे गए। सीएमओ एवं एसीएमओ डॉ. अनिल कुुमार गुप्ता ने स्कूल पहुंचकर बच्चों का हाल जानकर वार्डन को क्वारंटीन संबंधी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

सीएमओ ने सीएचसी में की बैठक

कस्तूरबा विद्यालय में एक साथ 37 मरीज मिलने के बाद सीएमओ सीएचसी में बैठक कर स्टाफ से अब तक की गई कार्रवाई के बारे में मालुमात की। अधीक्षक सहित स्टाफ को जरूरी दिशा निर्देश देकर सीएचसी पर कोरोना से निपटने के इंतजामों का जायजा लिया।

थार के लिए ठुकराया प्यार: दिल्ली पुलिस में दरोगा बनते ही बदल गया प्रेमी, शादी से किया इनकार

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि एक छात्रा के संक्रमित मिलने के बाद विद्यालय से कुल 928 सैंपल लिए गए थे। इनमें 36 छात्राएं और एक शिक्षिका संक्रमित मिली है। संक्रमित एवं सामान्य बच्चों को स्कूल में ही अलग-अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमित बच्चे स्कूल में ही क्वारंटीन रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें