फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंटर डालने जा रही मिक्सिंग मशीन पलटी, एक मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चपरतला (लखीमपुर खीरी)। मैगलगंज थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही लिंटर डालने वाली मिक्सिंग मशीन का पहिया सड़क से नीचे उतर जाने से मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई। मशीन पर बैठे छह से अधिक मजदूर नीचे गिर गए। जिसमें एक मजदूर मशीन के नीचे फंस गया। घायल अवस्था में उसे डायल 112 से उपचार के लिए सीएचसी मितौली ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हरदोई जनपद के पिहानी कोतवाली क्षेत्र से लिंटर डालने की मिक्सिंग मशीन महोली जा रही थी। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र में 26 मील के पास पहिया सड़क से नीचे उतर जाने से अनियंत्रित होकर पलट गई। मशीन पर सवार छह से अधिक मजदूर नीचे जा गिरे। इसमे एक मजदूर मशीन के नीचे फंस गया। जब तक मशीन को हटाकर दबे हुए मजदूर को बाहर निकाला जाता, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 के सिपाहियों ने उसे मितौली सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की पहचान विनय निवासी ग्राम छोटिया कोतवाली पिहानी के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें