फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंधवा गांव में दो पक्षों में फायरिंग, कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोंधवा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने विपक्षियों पर फायरिंग और कार क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शाहनगर निवासी भूपेंद्र सिंह ने दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे वह कोंधवा गांव स्थित अपने खेत पर था। आरोप है कि विपक्षियों ने 20 से 25 अज्ञात लोगों के साथ साथ पहुंचकर लाठी-डंडों से उसपर हमला कर दिया। विपक्षियों ने फायरिंग करते हुए कार क्षतिग्रस्त कर दी। भूपेंद्र सिंह और उसके भाई सुखजिंदर सिंह ने किसी तरह अपनी जान बचाई। भूपेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों में निजी ट्रांसफार्मर से कनेक्शन लेने को लेकर विवाद हुआ है। तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें