फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसा के प्रधान पर लाखों के गोलमाल का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विकास खंड नकहा की ग्राम पंचायत परसा के मझरा गांव पटहरा के ग्रामीण शुक्रवार को डीएम से मिले और ग्राम प्रधान पर विकास कार्य न कराने, सरकारी धन का बंदरबाट करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच डीपीआरओ को देकर जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

ग्राम पटहरा निवासी दिलीप गिरि, रामपाल जायसवाल, रामनरेश पांडेय, प्रदीप मौर्या सहित कई ग्रामीण शुक्रवार को डीएम शैलेंद्र सिंह से मिले। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि वर्ष 2015 में प्रधानी का चुनाव जीतने के बाद से ग्राम प्रधान ने कोई विकास कार्य नहीं किया है। कूटरचित कागज तैयार कर खड़ंजा, नाली आदि विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये निकालकर बंदरबाट कर लिए। ग्रामीणों का आरोप है किर प्राथमिक विद्यालय पटहरा में कोई अतिरिक्त कक्ष का निर्माण नहीं कराया गया है न ही आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया गया। विद्यालय में उसके पास रोड से विद्यालय तक इंटरलॉकिंग कार्य दिखाकर प्रधान ने पैसा हड़प लिया है। ग्राम संडा में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्ष टूटे पड़े हैं। उनकी मरम्मत के नाम पर भी पैसा निकालकर प्रधान ने हड़प लिया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीपीआरओ को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें