फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों ने उड़ान की तैयारियों का जायजा लिया
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने एयरपोर्ट पहुंचकर निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। अगले महीने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के संभावित उद्घाटन को देखते हुए सुरक्षा, तकनीकी व्यवस्था और उपयुक्त तैयारियों के लिए डीएम एवं एसपी सहित अन्य अफसरों ने बुधवार को पहुंचकर जायजा लिया गया। तैयारियों को सफल बनाने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद उनके साथ बैठक की गई।
डीएम एस. राजलिंगम ने संबंधित अधिकारियों से सभी तरह की तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए। इसके बाद डीपीआरओ अभय यादव को जलभराव, परिसर में उगी घास की कटाई उचित समय से कर लिए जाने के निर्देश दिए गए। एसपी सचिंद्र पटेल ने सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था जैसे पुलिस बल की तैनाती, फायर सेफ्टी, सीसीटीवी कैमरा, वाच टॉवर, ड्रैगन लाइट आदि की समीक्षा की। बीएसएनएल एवं सूचना विज्ञान अधिकारी को इंटरनेट कनेक्टिविटी, इंटरकॉम फैसिलिटी, यूपीएस आदि के बारे में उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। डीएम एस. राजलिंगम और एसपी सचिंद्र पटेल बुधवार को एयरपोर्ट का निरीक्षण किए। फिर इसी सिलसिले में बैठक की। बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से डायरेक्टर अनिल द्विवेदी, संतोष मौर्य, सिविल हेड नारायण प्रसाद कोरी, इमीग्रेशन अधिकारी प्रताप सिंह यादव, बीएसएनएल के अधिकारियों में एसके गुप्ता एजीएम, वीपी सिंह, दीपमोहन, एसडीएम कसया प्रमोद तिवारी, सीओ पीयूष कांत राय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार समेत, एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी संतोष मौर्य, कस्टम अधीक्षक अनिल सिंह, परवेज आलम, आशीष द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

मंच और पंडाल के लिए स्थल का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नवनिर्मित टर्मिनल बिल्डिंग के आरक्षित कक्ष में डीएम की अगुवाई में बैठक हुई। बैठक में उड़ान आरंभ कराने को लेकर एक-एक बिंदु पर चर्चा हुई। बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होने के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ान से ही शुभारंभ होगा, पहली फ्लाइट श्रीलंका से आएगी।
विज्ञापन

उड़ान आरंभ कराने को लेकर हवाईअड्डा पूरी तरह तैयार है। जर्मन फैब्रिक से नवनिर्मित टर्मिनल बिल्डिंग, आठ मंजिल का एटीसी बिल्डिंग (एयर ट्रैफिक कंट्रोल), फायर बिल्डिंग, विद्युत घर, पुलिस बूथ की बिल्डिंग पूरी तरह से तैयार है। उधर 3200.50 मीटर लंबाई व 46 मीटर चौड़ाई में बना रनवे, एक साथ पांच जहाजों के पार्किंग के लिए बना अपरन, 21 किलोमीटर में चहारदीवारी, रनवे लाइटिंग की व्यवस्था पूर्ण हो चुकी है। इन सभी को लेकर बैठक में चर्चा हुई। व्यवस्था व सुरक्षा निरीक्षण के बाद सब कुछ ठीक मिला। अधिकारियों ने टर्मिनल बिल्डिंग का भ्रमण कर उसमें स्थापित प्रत्येक व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा हवाईअड्डे के उद्घाटन के लिए बनने वाले मंच व अन्य व्यवस्थाओं के लिए स्थलों का चयन हुआ। निर्णय हुआ कि हवाई अड्डे में टैक्सी स्टैंड स्थल पर मंच व उसके पश्चिम तरफ पंडाल की व्यवस्था होगी। पंडाल का क्षेत्र लो लैंड होने के चलते घास उगी है व पानी लगा है। डीएम एस. राजलिंगम ने डीपीआरओ को बृहस्पतिवार से काम लगाकर साफ-सफाई और समतलीकरण कराने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी व तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह को भी हवाईअड्डे के लिए ली जाने वाली शेष भूमि की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा। निरीक्षण के बाद डीएम ने पत्रकारों को बताया कि 20 अक्तूबर के आस-पास उड़ान शुरू कराने के लिए शेड्यूल आने की संभावना है। हालांकि अभी कोई शेड्यूल नहीं आया है, लेकिन पहली फ्लाइट श्रीलंका से ही आएगी। वहीं के डेलीगेट्स होंगे। हवाईअड्डा सूत्रों की मानें तो श्रीलंका से आने वाली डेलीगेट्स फ्लाइट एयर इंडिया की होगी, जबकि पिछले साल आने वाले डेलीगेट्स को मिहिर श्रीलंका एयरवेज को करना था, लेकिन कोविड के चलते रद्द हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें