फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहरौना के एएनएम सेंटर में जच्चा-बच्चा की मौत

विज्ञापन
सोहरौना के एएनएम सेंटर पर जच्चा-बच्चा की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सोहरौना के एएनएम सेंटर में जच्चा-बच्चा की मौत
विज्ञापन

पडरौना। क्षेत्र के सोहरौना गांव में स्थित मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र (एएनएम) सेंटर में प्रसव के लिए भर्ती महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की शनिवार को मौत हो गई। परिजनों ने वहां तैनात एएनएम पर इलाज में लापरवाही और सामान्य प्रसव के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। हालांकि मृत महिला के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
बताया जा रहा है कि कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांगरानी गांव के निवासी निकेश गोंड की 22 वर्षीय पत्नी निशा गर्भवती थी। उनका पहला प्रसव था। एएनएम पर आरोप है कि वह सामान्य प्रसव कराने का आश्वासन दी थी। प्रसव पीड़ा होने पर महिला को सोहरौना के एएनएम सेंटर पर लाया गया था। शनिवार को भी एएनएम की तरफ से सामान्य प्रसव का आश्वासन देकर रोका गया था।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर स्थिति नहीं संभली और अंतत: जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने एएनएम पर रुपये लेने का आरोप लगाकर हल्ला मचाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाई।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल अनुज कुमार सिंह का कहना है कि मृतका के परिजन आए थे, लेकिन इस मामले में तहरीर नहीं दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें