फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन

तमकुहीराज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर राजा गांव स्थित सरेह में शीशम के पेड़ से लटका युवक का शव मिला। इसके बाद गांव में सनसनी मच गई। युवक इसी थाना क्षेत्र के पड़री राजा गांव का निवासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार को बसंतपुर राजा के निकट झरही के किनारे स्थित भागड़ा दुर्गा माता स्थान पर कुछ महिलाएं पूजा करने गई थीं। वापस लौटते समय चकरोड के किनारे शीशम के एक पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। महिलाएं गांव में आकर इस घटना की जानकारी दी। जैसे ही यह बात फैली, आस-पास के कई गांवों के लोग जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पड़री राजा से आए लोगों ने उसे पहचान लिया। शव की शिनाख्त पड़री राजा निवासी रामईश्वर यादव (40) के रूप में हुई। लोगों के अनुसार रामईश्वर काफी दिनों से अवसाद से ग्रस्त थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पटहेरवा के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविकता का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें