फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के नीचे शव मिला, हत्या की आशंका

Mon, 30 Nov 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरस्थान। विद्यालय जा रहे बच्चों ने सोमवार की सुबह शिवपुर-अर्जुनहां मार्ग पर स्थित पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव देखकर शोर मचाया। शव की पहचान बैजनाथपुर गांव के बाबू टोला निवासी रमेश उर्फ बीरन के रूप में हुई। रमेश की पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए कसया थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह तकरीबन नौ बजे कुछ स्कूली बच्चे शिवपुर चौराहे की तरफ जा रहे थे। बच्चों ने पुल के नीचे शव देखकर शोर मचाया। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त बैजनाथपुर गांव के बाबू टोला निवासी रमेश उर्फ बीरन के रूप में की। रमेश के चेहरे और दायीं आंख की तरफ गहरे जख्म थे।
वहां काफी खून भी गिरा था। सूचना मिलने पर रमेश के परिवार के लोग और कसया एसओ भी पहुंचे। रमेश के परिवार में उनके वृद्ध पिता भग्गन यादव, पत्नी गीता और तीन बच्चे हैं। गीता ने हत्या की आशंका जताते हुए कसया थाने में तहरीर दी। रमेश पेशे से मजदूर थे। रविवार की सुबह काम की तलाश में घर से निकले थे।
विज्ञापन

रात में घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल पाया था। इस संबंध में एसओ कसया ज्ञानेंद्रनाथ शुक्ल का कहना था कि तहरीर मिली है। उसके आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें