फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट, चार घायल

Mon, 30 Nov 2015 11:45 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के बेलहसा चुस्ता गांव में सोमवार सुबह चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के बेलहसा चुस्ता गांव में बीते दिनों हुए प्रधान पद के मतदान को लेकर ज्योति नरायन व राजकुमार पांडेय के बीच तनातनी चल रही थी।

सोमवार को सुबह राजकुमार पांडेय के घर के दो लड़के विशाल व विपिन भोजपुर चौराहे पर सामान लेने गए थे। राजकुमार ने बताया कि चौराहे पर ज्योति नरायन आदि ने विशाल व विपिन के साथ अभद्रता की। दोनों लड़के घर आए और मामले की जानकारी दी।

इस पर एक पक्ष के राजकुमार, तारबाबू, विशाल व गोविंद आदि ने ज्योति नरायन से अभद्रता करने आदि का उलाहना दिया तो विपक्षी भड़क गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन


मारपीट में गोविंद, राजकुमार, तारबाबू व विशाल घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। राजकुमार ने गौरा थाने में मामले की तहरीर दी है।

एसओ गौरा चौराहा ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें