फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशवैन लूटकांड में एक और गिरफ्तार

Sun, 27 Jan 2019 11:42 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर 10 दिसंबर को कैशवैन में हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल में एक बिल्डर को गोली मारकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने इसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन पैरोल लेने के बाद एक साल से फरार था। आईजी रेंज ने इस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इसके पास 1.64 लाख रुपये तथा लगभग 37 हजार 800 रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। इस तरह कैशवैन लूटकांड में अब तक चार बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि कैशवैन लूटकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी हरिगोविंद मिश्र की देखरेख में छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 27 जनवरी को हाटा कोतवाली, कसया थाने की पुलिस के अलावा स्वॉट और सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से इस बदमाश को हाटा कस्बे के बाघनाथ तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए बदमाश का नाम सत्येंद्र यादव उर्फ पहलवान है, जो बिहार के गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के रायमल गांव का निवासी है। उसके कब्जे से 1.64 लाख रुपये नकद तथा सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 3.78 लाख रुपये है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसके पास बिना नंबर की एक बाइक और देसी पिस्टल कारतूस के साथ बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 10 दिसंबर को कैशवैन से 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की लूट हुई थी, जिसमें हाटा कोतवाली की पुलिस पूर्व में सतीश जायसवाल निवासी लार चौक, थाना लार, जनपद देवरिया, नागेंद्र शाह निवासी राजपुर थाना रघुनाथपुर जनपद सीवान और रामभवन निषाद निवासी जंगल धूसड़ थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को पहले ही गिरफ्तार किया गया जा चुका है।

उनके पास 57 लाख रुपये की बरामदगी हुई थी। एसपी ने बताया कि सत्येंद्र यादव उर्फ पहलवान के खिलाफ आईजी रेंज गोरखपुर ने 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा है। पकड़ा गया बदमाश पश्चिम बंगाल में वर्ष 2004 में सुपारी लेकर बिल्डर सुधाकर झा की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास का सजायाफ्ता है, जो पैरोल से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि यह बदमाश वर्ष 2011 में घुघली की आटो मोबाइल की दुकान में करीब 10 लाख रुपये के सामान की डकैती के मामले भी जेल जा चुका है।

ये भी हैं मुकदमे-
एसपी ने बताया कि सत्येेंद्र उर्फ पहलवान पर बिहार के थाना हथुआ, जिला गोपालगंज में तीन, सीवान के थाना मुफसिल, थाना मैरवा, कुशीनगर के हाटा कोतवाली, पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के थाना नैहाती में भी मुकदमे दर्ज हैं।

बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कसया थाना के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला, हाटा कोतवाली के प्रभारी कमलेश सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी श्यामलाल यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी अतुल्य पांडेय, एसआई राघवेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, रविंद्र यादव, विकास यादव, मुबारक खां, रणविजय सिंह, ह्रदयानंद सिंह, अमित सिंह, इस्तखार, अरविंद सिंह, मनोज यादव, अशोक सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें