फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
शव दफनाने से इंकार, विधायक ने दिया धरना
विज्ञापन

हादसे में घायल महिला की मौत से गुस्सा
पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहदिया में घायल महिला की मौत के बाद क्षेत्रीय विधायक की अगुवाई में लोगों ने शव दफनाने से इंकार कर दिया। उसके बाद धरना पर बैठ गए। एसपी ने पहुंचकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, तब जाकर धरना समाप्त हुआ।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहदिया के सुगरापट्टी निवासी अस्सी वर्षीय महिला गफुरिया खातून पत्नी गाजी मियां 12 जनवरी को गांव के ही वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उस घटना के बाद लोगों ने वाहन घेर लिया था। तब वाहन स्वामी ने दो हजार रुपये तुरंत देकर उसका इलाज कराने का आश्वासन दिया था। महिला का इलाज जिला अस्पताल में किया गया था, लेकिन बाद में वाहन स्वामी ने मदद करने से इंकार कर दिया। जिस पर पीड़ित परिवार ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को देकर उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन इसी बीच रविवार को सुबह महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उसके बाद विधायक अजय कुमार लल्लू और उनके समर्थक मौके पर पहुंचकर धरना पर बैठ गए। बाद में मुकामी पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया, लेकिन विधायक दोषी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े थे और शव दफनाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसपी राजीव नारायण मिश्र, सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी, तहसीलदार रामप्यारे सहित अन्य अधिकारी पहुंचे तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान राकेश यादव, मोहम्मद अली, प्रभु गुप्ता, दानिश मेहताब, शर्मा यादव, संजय कुशवाहा, फ़तेह आलम, रामजी मद्घेशिया, रेयाज हाशमी, अनिल पटेल, मोहम्मद आलम, छोटेलाल यादव, अनिरुद्ध गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें