फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक है न अल्ट्रासाउंड-एक्स-रे की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला चिकित्सक है न अल्ट्रासाउंड-एक्स-रे की सुविधा
विज्ञापन

सीएचसी रामकोला का हाल, स्टाफ नर्स कराती हैं प्रसव
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में महिला चिकित्सक हैं, न ही अल्ट्रासाउंड-एक्स-रे की सुविधा। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर मारपीट या हादसे के बाद, अल्ट्रासाउंड-एक्स-रे के लिए निजी केंद्रों या जिला अस्पताल जाना पड़ता है। इससे धन व समय दोनों की हानि होती है।
रामकोला सीएचसी में औसतन 300 मरीज प्रतिदिन आते हैं। यहां पांच डॉक्टर तैनाती हैं। ये नियमित रूप से ओपीडी में बैठते हैं। महिला डॉक्टर की तैनाती न होने से स्त्री रोगों के उपचार के लिए खासी दिक्कत होती है। गर्भवती महिलाओं को भी दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। अस्पताल में प्रसव स्टाफ नर्स कराती हैं। यदि गंभीर हालत में कोई महिला आ गई तो उसे रेफर करना पड़ता है। नाम न बताते की शर्त पर लोगों ने बताया कि इस दौरान ग्लब्स और दवाइयां तक बाहर से मंगाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन ममता जायसवाल ने बताया कि एचडी एचआईवी, एचडी वीडीआरएल, यूूरिन, बलगम सहित सभी प्रकार की जांच होती हैं। कुछ गर्भवती महिलाएं बाहर से भी जांच करा लेती हैं। जो भी जांच के लिए आता है, उसकी जांच की जाती है। रामकोला सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एपी गुप्ता ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों के सहारे बेहतर इलाज किया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे मशीन की मांग की गई है। उम्मीद है जल्द लग जाएगी। इससे मरीजों को फायदा होगा। महिला चिकित्सक की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें