फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से स्पेयर पार्ट्स, घर के बाहर से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज कस्बा स्थित एक मोटर पार्ट्स की दुकान में चोरी हो गई। इसी तरह क्षेत्र के विशुनपुरा में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तमकुहीराज नगर पंचायत के समउर रोड पर स्थित मुन्ना शाही मोटर पार्ट्स की दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने उनकी दुकान का टिनशेड काटकर दुकान में घुसे और चार हजार रुपये नकद और डेढ़ लाख का स्पेयर पार्ट्स चुरा ले गए। इसी तरह क्षेत्र के विशुनपुरा गांव स्थित प्रेमचंद गोंड दरवाजे पर बाइक खड़ी कर घर में सोने चले गए। शनिवार सुबह उठे तो उनकी गाड़ी वहां नहीं थी। इन दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें