यूपी बोर्ड परीक्षा में 6103 परीक्षार्थी अनुपस्थित
पडरौना। सोमवार को जिले के सभी 172 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में बोर्ड की परीक्षा हुई। हाईस्कूल और इंटर के 76932 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 70829 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 6103 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन भी जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि सोमवार को प्रथम पाली की परीक्षा में हाईस्कूल के 60552 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 55683 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 4869 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस पाली में हुए इंटर की परीक्षा में पंजीकृत 9056 परीक्षार्थियों में 8350 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 706 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा में हाईस्कूल की परीक्षा में 283 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 264 ने परीक्षा दी, जबकि 22 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस पाली में हुई इंटर की परीक्षा में पंजीकृत 7038 परीक्षार्थियों में से 6532 ने परीक्षा दी, जबकि 506 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों की कड़ी निगरानी की जा रही है। सोमवार को किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। सभी मजिस्ट्रेट परीक्षा की शतत निगरानी में जुटे हैं।
आज की परीक्षा
सुबह आठ बजे से हाईस्कूल की संस्कृत व इंटर की चित्रकला और दूसरी पाली की परीक्षा में हाईस्कूल की संगीत वादन और इंटर की अर्थशास्त्र और वाणिज्य भूगोल की परीक्षा होगी।