भाजपा कार्यकर्ता बाबर हत्याकांड का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, एसओ लाइनहाजिर
रामकोला (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के कठघरही में भाजपा की जीत की खुशी मनाते समय 20 मार्च को पिटाई से घायल भाजपा कार्यकर्ता बाबर अली की मौत के मामले में रामकोला थाने के एसओ को लाइहाजिर कर दिया गया है। चारों आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि रामकोला थाना क्षेत्र के कठघरही गांव के बाबर अली विधानसभा चुनाव में कुशीनगर के भाजपा प्रत्याशी पीएन पाठक का प्रचार कर रहे थे। उनके चुनाव जीतने के बाद 20 मार्च को घर पर जीत की खुशी में मिठाई बांट रहे थे। आरोप है कि उनके पट्टीदारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था, जिसके चलतेेे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नवनिर्वाचित विधायक पीएन पाठक ने लखनऊ में उनका इलाज कराया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। रामकोला थाने की पुलिस ने उनकी पत्नी फातिमा की तहरीर पर एक महिला समेत चार व्यक्तियों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया था। बाबर अली की मौत के बाद शव गांव लाया गया तो वहां पहुंचे विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री को जानकारी दे दी। मुख्यमंत्री ने जांच केेे आदेश दिए। पुलिस ने पहले इस घटना में शामिल दो व्यक्तियों को जेल भेज दिया था तथा शेष की तलाश कर रही थी। उनमें सलमा वह अजीमुल्ला को भी सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन चारों को सोमवार को जेल भेज दिया।
उधर, एसपी सचिंद्र पटेल ने इस घटना में रामकोला थाने के एसओ डीके सिंह को लाइनहाजिर कर दिया है। इस संबंध में सीओ खड्डा संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मुकदमे के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनमें सलमा और अजीमुल्ला को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस तरह सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। रामकोला थाने के एसओ के लाइनहाजिर होने तथा आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि एएसपी रितेश कुमार सिंह ने भी की है।