फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी के इंतजार में दिनभर विधायक कार्यालय के सामने बैठी रहीं महिलाएं

Sun, 05 Sep 2021 06:26 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

बड़ी संख्या में कार्यालय के बाहर महिलाओं की भीड़ एकत्रित होने से कुछ घंटों के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस बाबत विधायक का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों ने दुष्प्रचार कर भोली-भाली महिलाओं को बेवजह परेशान किया है।
विज्ञापन
Women were sitting in front of the MLA's office all day long waiting for the sari - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चायल क्षेत्र के भाजपा विधायक इन दिनाें रक्षा उत्सव कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसके तहत वह क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर बहू-बेटियों से रक्षा सूत्र बंधवाने के साथ ही सभी को उपहार स्वरूप साड़ी भेंट कर रहे हैं। बीते शनिवार को विधायक ने सरायअकिल स्थित अपने कार्यालय में भी कुछ महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधवाकर उपहार स्वरूप साड़ी भेंट की थी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर शनिवार सुबह से ही क्षेत्र के बलीपुर टाटा, रामपुर, बरियांवा, लोहीघूरी, खपरा खंदेवरा, खोंपा, तरना, कोटिया, अमिरसा, डहिया, बसुहार, भगवानपुर, चिरारी, अंबारी आदि गांवों की सैकड़ों महिलाएं विधायक के कार्यालय पहुंच गईं। शांति देवी, बिट्टन, मीरा देवी, शीला, रजनी, रीता, ननकी, कौशल्या, कल्पना देवी, राजरानी आदि महिलाओं ने बताया कि पिछले शनिवार को साड़ी वितरण हुआ था। इसी वजह से वह कार्यालय आई हैं।

लेकिन दिनभर के इंतजार के बावजूद शाम तक विधायक के कार्यालय नहीं पहुंचने से महिलाओं को मायूस होकर वापस जाना पड़ा। बड़ी संख्या में कार्यालय के बाहर महिलाओं की भीड़ एकत्रित होने से कुछ घंटों के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस बाबत विधायक का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों ने दुष्प्रचार कर भोली-भाली महिलाओं को बेवजह परेशान किया है। शनिवार को सरायअकिल में उनका कोई कार्यक्रम नहीं था। महीने में सिर्फ दो बार ही वह सरायअकिल कार्यालय में जनसुनवाई करते हैं। पिछले शनिवार कार्यक्रम था। अब अगले शनिवार जनसुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें