kaushambi news : केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : कौशाम्बी
देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार नहीं होती तो अब तक घोटाले सामने आ जाते। लोगों को भले ही राशन नहीं मिलता लेकिन वितरण काजग पर हो जाता था। किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, चायल विधायक संजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, चंद्रदत्त शुक्ला, प्रशांत केसरी, प्रतिभा कुशवाहा, सिराथू ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, उदयन सिंह, अरुण केसरवानी, ओम नरायण शुक्ल, बबलू गर्ग सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
चिकित्सक व टेक्नीशियन की होगी तैनाती
सीएचसी सिराथू में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे डीएम सीएम केशव ने कहा कि सिर्फ ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने से काम नहीं चलेगा। प्लांट चलाने के लिए टेक्नीशियन व चिकित्सकों की जरुरत होगी। स्वास्थ्य विभाग के अफसर जितने स्टॉफ की जरूरत हो उसकी कार्ययोजना बनाकर भेजे। जल्द ही शासन से स्टॉफ की तैनाती कराई जाएगी।
अन्नदाता अब मतदाता के ट्वीट पर तंज
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस ट्वीट पर तंज कसा जिसमें उन्होंने कहा था कि अन्नदाता अब मतदाता। डिप्टी सीएम ने कहा अखिलेश जी परेशानी में हैं। वह सोच रहे थे कि 2022 में कोई रास्ता बन जाएगा। लेकिन सपा 2017 के चुनाव में मिले 47 विधायकों का आंकड़ा आगे नहीं बढ़ा पा रही है। यदि वह 47 का आंकड़ा पार करके एक भी सीट बढ़ा ले तो माना जाएगा कि बहुत बड़ा काम हुआ।
kaushambi news : कौशाम्बी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : कौशाम्बी