दो दिन पहले संदिग्ध हालत में लापता एक बच्चे का तालाब में शव मिला। इससे परिजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पश्चिमशरीरा कोतवाली के चांदराई गांव का रहने वाला भीम अपनी पत्नी सुशीला व बेटे कृष्ण कुमार (5) के साथ परिवार से अलग रहता था। भीम फेरी करता है।
शनिवार को वह काम से घर लौटा तो पत्नी ने उसे कृष्ण के लापता होने की जानकारी दी। भीम ने गांव व रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। भीम ने बेटे के अपहरण की तहरीर दी। रविवार को पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। सोमवार को कृष्ण का गांव के तालाब में शव मिला। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष मुनेश गौतम ने बताया बच्चे का शव गांव के तालाब में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद