फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव के कारण बंदी ने धारदार हथियार से निजी अंग काट डाला, गंभीर

विज्ञापन
Due to tension, the prisoner cut off his private part with a sharp weapon, serious
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के मामले में जेल में बंद एक बंदी ने बुधवार शाम खौफनाक कदम उठाया। बंदी ने किसी धारदार चीज से निजी अंग काट डाला। खून से लथपथ युवक को देख बैरक में रहे अन्य बंदियों ने शोर मचाया तो जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा। बंदी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। बताया गया कि जेल में बंद होने के कारण अपनी बेटी से नहीं मिल पाने के कारण बंदी काफी तनाव में रहता था।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के तोड़ी का पुरवा निवासी उमेश कुमार की शादी सात साल पहले हुई थी। पिछले दिनों उमेश के पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस मामले में उमेश के ससुराल वालों ने उसके खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। चार महीने पहले पुलिस ने उमेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जेल जाने के बाद से उमेश काफी उदास रहता था। दरअसल उमेश के एक बेटी है।
वह बेटी को बेहद प्यार करता है। उमेश उसके बिछुड़ने से काफी परेशान था। बुधवार शाम उमेश ने किसी धारदार वस्तु से अपना निजी अंग काट लिया। खून से लथपथ उमेश को देख बैरक में रहे साथी बंदियों ने शोर मचाया। इसके बाद पहुंचे जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें