फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता से रेप की कोशिश

Thu, 04 Apr 2019 12:39 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर विवाहिता से रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी कर दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।  पिपरी इलाके की एक महिला ने बताया कि मंगलवार रात वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आया और जोर-जबर्दस्ती करने लगा। इज्जत पर आफत देख पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरु किया तो आरोपी ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी-सहमी पीड़ित महिला ने फोन करके आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें