फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

Thu, 04 Apr 2019 12:39 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात परिजनों की फटकार से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार वालों ने प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर उसे फटकारा था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


 पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र की एक लड़की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बताया जाता है कि साथ पढ़ने वाले पड़ोसी गांव के युवक से उसका प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार रात परिवार वालों ने छात्रा को फटकार दिया। इसी के बाद तैश में आकर छात्रा ने दुपट्टे के सहारे चुल्ले से लटककर फांसी लगा ली। छात्रा को फंदे पर लटकता देख परिजन चीख पड़े। आननफानन परिवार वाले छात्रा को नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। उन्होंने पुलिस को खबर किए बिना मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ हेमंत मिश्रा का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें