फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बाबा’ पर फिर लगा दरिंदगी का आरोप, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। इलाके के चर्चित ‘बाबा’ पर एक बार फिर दरिंदगी का आरोप लगा है। उसके गांव की ही एक युवती ने सोमवार को डरा-धमकाकर दो साल तक दुराचार करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। करारी इलाके के इस ‘बाबा’ पर अभी दो महीने पहले भी गांव की ही एक किशोरी ने रेप का केस दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उसने अपना बयान पलट दिया। जिससे बाबा निर्दोष करार दे दिया गया। अब उसी किशोरी की बहन ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई है। उसका कहना है कि बाबा ने दो साल तक डरा-धमकाकर उसके साथ दुराचार किया। बाबा उससे व्हाट्सएप पर चैटिंग करने के साथ ही मोबाइल पर रात-रात भर अश्लील बातें किया करता था।
विज्ञापन


बाबा के खौफ से अभी तक वह शांत रही। दो दिन पहले आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों के समझाने पर डरी-सहमी पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने एडीजी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई। एडीजी के निर्देश पर सोमवार रात करारी पुलिस ने बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ राजेश सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें