फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा पंडाल में उतरे करंट से बालक की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पइंसा कोतवाली के मोंगला गांव में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में घूमने गया पांच वर्षीय बालक करंट की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग आननफानन उसे इलाज के लिए सिराथू के अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोंगला गांव निवासी अभिमन्यु प्रसाद के बेटी की शादी फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली के अजरौली गांव निवासी रामजी के साथ हुई है। इन दिनों अभिमन्यु का नाती शिवा (पांच) अपने ननिहाल घूमने के लिए आया था।
गांव में ही दुर्गा पूजा का पंडाल सजाया गया है। शनिवार शाम मोहल्ले के बच्चे पंडाल की लाइटिंग देखने जा रहे थे। उन्हीं के साथ शिवा भी चला गया। इस दौरान टेंट में बंधे ट्यूट लाइट में उतरे करंट की चपेट में शिवा आ गया। किसी तरह लाइट काटने के बाद शिवा को इलाज के लिए सिराथू के निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे सीएचसी सिराथू रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया है। घटना से पीड़ित परिवार का रोरोकर बुरा हाल है। फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें