फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 शादी का झांसा देकर ममेरे भाई ने किया दुष्कर्म, धोखे से गर्भपात भी कराया

Fri, 06 Aug 2021 09:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

  • न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को पश्चिम शरीरा पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के एक युवक ने ममेरे भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित कर दिया। बुआ की लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस बीच उससे शादी का झूठा इकरारनामा भी करवा लिया। युवती के गर्भवती होने पर परिजनों के साथ मिलकर उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इधर, अदालत के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पश्चिम शरीरा कोतवाली इलाके की एक युवती को उसके सगे मामा के लड़के ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। इसके बाद वह युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। ममेरे भाई-बहन के बीच चल रहे प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को हुई तो उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह प्रेमी के घर जाकर रहने लगी।

गर्भवती होने पर युवती ने शादी की जिद की तो उसके साथ झूठा इकरारनामा तैयार करवाकर शादी कर ली। इसके बाद गर्भवती युवती का गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें