फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में ही जर्जर हो गया 24 करोड़ का रेलवे ओवरब्रिज

विज्ञापन
24 crore railway overbridge became dilapidated in two years - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मनौरी बाजार में सरायअकिल मार्ग पर बना ओवरब्रिज दो साल में ही जर्जर हो गया। पुल पर दरारें और गढ्ढे हो जाने से लोग चिंतित हैं। दो साल पहले बनकर तैयार हुए इस ओवरब्रिज को लेकर लोगों ने कार्यदायी संस्था और जिम्मेदारों पर सवाल खड़े किए हैं। ओवरब्रिज को लेकर कई बार शिकायतें हुईं, लेकिन अफसरों ने मामले को दबा दिया। जल्दबाजी करते हुए अफसरों ने लोकार्पण करा दिया।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती से सरायअकिल मार्ग को जोड़ने के लिए मनौरी बाजार में रेलवे लाइन पर दो साल पहले एक ओवरब्रिज पास किया गया था। वर्ष 2018 में 24 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ यह ओवरब्रिज दो साल में ही क्षतिग्रस्त हो गया।
पुल पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और कई जगह इसमें दरारें आ गई हैं। इन दरारों से बरसात के पानी का भी रिसाव शुरू हो गया है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों ने चिंता जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंट की सरिया और लोहे की प्लेटें टूट गई हैं। निर्माण के समय मानकों को ताक पर रख कर ओवरब्रिज बनाया गया है जो दो साल के अंदर ही यह जर्जर हो गया है।
विज्ञापन

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
मनौरी बाजार के ओवरब्रिज पर लगे एक्सपेंशन ज्वाइंट ध्वस्त होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ओवरब्रिज निर्माण बाजार में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए कराया गया था। कार्यदायी संस्था रेलवे और राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने इस ओवरब्रिज 2018 में 24 करोड़ की लागत से तैयार कर जनता के हित मे सौंपा था।
आवागमन शुरू हुआ तो उहापोह की स्थिति बन गई। ओवरब्रिज सकरा होने के साथ इसमें अधिक मोड़ दे दिए जाने से एक साथ दो बड़े वाहन नहीं निकल पाए। इस वजह से बाजार में जाम की समस्या जस की तस बनी है। अब इस ओवरब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंट में लगी सरिया और लोहे की प्लेटें टूट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें