मंझनपुर पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : KAUSHAMBI
जनपद के 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों मे रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सकों ने 1,694 मरीजों का इलाज किया। इनमें गंभीर रोग से पीड़ित 22 मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएमओ डॉ. केसी राय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदहिन ने पहुंच कर मेले का निरीक्षण किया। मरीजों से मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेने के साथ ही डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए हर सप्ताह रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाने का निर्देश है। इसी क्रम में रविवार को जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इसमें 70 डॉक्टर व 143 पैरामेडिकल कर्मचारियों की टीम ने मेले में आए विभिन्न रोगों से पीड़ित 1,694 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
जांच के दौरान गंभीर रोग से पीड़ित मिले 22 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय मंझनपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मेले में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बरतने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी देने के साथ ही जरूरी दवाएं दी गई।
स्वास्थ्य कैंप में 70 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। शासन के निर्देश पर राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद का और सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदहिन का निरीक्षण किया आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।