फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
चरवा के सैयद सरांवा रेलवे ट्रैक पर मिली विवाहिता का शव लेकर कोतवाली परिसर में बैठे परिजन - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के सैयद सरावां गांव के समीप रविवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर एक विवाहिता का क्षत विक्षत शव मिला। सुबह रेलवे लाइन की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों पर दहेज के खातिर विवाहिता की हत्या कर शव रेलवे लाइन में फेंके जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रयागराज के हंडिया निवासी मूलचंद पटेल ने चरवा पुलिस को दी तहरीर बताया कि उसने अपनी बेटी सरिता देवी (27) की शादी चार साल पहले काजीपुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही कम दहेज को लेकर पति मिथलेश और ससुराल के लोग उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। रविवार की सुबह उसको जानकारी मिली कि बेटी सरिता का क्षत विक्षत शव सैयद सरावां रेलवे ट्रैक पर मिला है।
मूलचंद्र के मुताबिक ससुराल वालों ने सरिता की हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने के लिए उसे रेलवे लाइन पर फेंका है। इस बारे में इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मायके पक्ष के आरोपों की जांच किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें