फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया का अड्डा बनता जा रहा कासगंज: पैसा, नाम और अय्याशी की चाहत में युवा बन रहे देश और समाज के दुश्मन

Wed, 27 Sep 2023 11:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज माफिया का नया अड्डा बनता जा रहा है। यहां पैसा, नाम और अय्याशी की चाहत में युवा देश और समाज के दुश्मन बनते जा रहे हैं। 
विज्ञापन
शूटर अरुण मौर्य और आईएसआई एजेंट शैलेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश का कासगंज जिला माफिया का नया अड्डा बनता दिख रहा है। यहां छह महीने के अंदर दो बड़े अपराधी पकड़े गए हैं। यह दोनों पैसों और पहचान की चाहत में देश और समाज के दुश्मन बन गए। पहला मामला अप्रैल में सामने आया। जब प्रयागराज में अतीक और उसके भाई अशरफ की बीच सड़क कैमरों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों में कासगंज निवासी शूटर अरुण मौर्य भी शामिल था। अभी छह महीने भी नहीं बीते कि दूसरा देश का दुश्मन पकड़ा गया। यह पैसों की लालच में भारतीय सेना की खुफिया जानकारी दुश्मन देश पाकिस्तान की खुफिया एंजेसी आईएसएआई को दे रहा था।  

विज्ञापन


मंगलवार को एटीएस ने लखनऊ से कासगंज निवासी शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार किया। इससे प्राथमिक पूछताछ और जांच में जो सामने आया वह यह कि फेसबुक पर इसकी दोस्ती दो लड़कियों हरलीन कौर और प्रीती से हुई। वह दोनों आईएसआई के लिए काम करती हैं। उन्होंने इसको बातों में उलझाया और पैसों का लालच दिया। कहा कि वह भी उनके साथ आईएसआई के साथ काम करे। पैसों के लिए वह देश के जवानों का खून बेचने को सहर्ष तैयार हो गया। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़े संत्सगी, लाठी-डंडों के हमले से एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल, बैकफुट पर पुलिस

विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद भारतीय सेना की जो खुफिया जानकारी (जिसमें महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की लोकेशन, सेना की गाड़ियों के मूवमेंट आदि के फोटो शामिल हैं) हरलीन और प्रीती को भेज दिए। अप्रैल 2023 से उसे पैसे भी मिलने लगे। उसके पास यह जानकारी कैसे आई इसके बारे में जो पता चला वह चौंकाने वाला था। 

यह भी पढ़ेंः- वीडियो: जिन डंडों से चीनी सैनिकों ने गलवां घाटी पर बोला था हमला, उसी तरह के डंडे लेकर आए थे सत्संगी

आरोपी शैलेश करीब 8-9 महीने तक अरुणांचल प्रदेश में भारतीय सेना में अस्थायी श्रमिक के रूप में कार्य कर चुका है। वहां रहने के दौरान उसके पास सेना की महत्वपूर्ण जानकारियां थीं। वह सेना में किसी पद पर कार्यरत नहीं है, लेकिन वह स्वयं को भारतीय सेना का जवान ही बताता है। उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी सेना की यूनिफॉर्म पहने हुए फोटो लगी है।

यह भी पढ़ेंः- सीएम तक पहुंचा सत्संगियों का मामला: दो घंटे की बैठक के बाद पुलिस-प्रशासन की दो टूक...अवैध कब्जे होंगे ध्वस्त
 

अब बात करते हैं करीब छह महीने पहले की। महीना था अप्रैल और तारीख थी 15 अप्रैल। आधी रात खबर आई कि प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और भाई अशरफ की हत्या कर दी गई। इसमें जिन तीन शूटरों का नाम सामने आया उसमें एक था अरुण मौर्य। जांच में पता चला कि वह कासगंज जिले का रहने वाला है। वह एक ऐसे परिवार से है जिसके यहां दो वक्त की रोटी बमुश्किल मिल पाती है। 

यह भी पढ़ेंः- सत्संग सभा मामला: अखिलेश यादव बोले-प्रेम, करुणा के लिए अनुकरणीय सत्संगी; धर्म-विरोधी बुलडोजर नहीं सहेगी जनता
 

अरुण खुद भी पानीपत की एक फैक्टरी में सिलाई का काम करता था। इसके बदले उसे 10 हजार रुपये महीने मिलते थे। लेकिन वह महंगे कपड़े, जूते और होटल में रुकने, खाने-पीने का शौकीन था। साथ में काम करने वाले साथी भी उसके रहन-सहन को देखकर हैरान रहते थे। पकड़े जाने के बाद पुलिस जांच में जो सामने आया वह चौंकाने वाला था। 
विज्ञापन

पता चला कि अपराधी प्रवृत्ति का अरुण हमेशा कुछ बड़ा करने की बात कहता रहता था। एक बार सीआईए-टू पानीपत ने उसे चार फरवरी 2022 को कट्टे के साथ गिरफ्तार भी किया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने यूपी के भाटी गैंग और लारेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों से संपर्क किया। इसके बाद लारेंस बिश्नोई से संपर्क करने का लगातार प्रयास करता रहा। पुलिस को उसने बताया कि यह सब वह पैसों और बड़े नाम की चाहत में कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें